ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Home / news / भीषण सड़क हादसा : खड़े कंटेनर में घुसी कार, पति-पत्नी और दो बच्चे...

भीषण सड़क हादसा : खड़े कंटेनर में घुसी कार, पति-पत्नी और दो बच्चे समेत छह लोगों की दर्दनाक मौत

16-Feb-2022 09:50 AM

DESK : लखनऊ अयोध्या हाईवे पर भीषण सड़क हुआ है. घटना बाराबंकी में बुधवार तड़के करीब तीन बजे हुआ है. इस हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई. यहां हाईवे पर खड़े कंटेनर में तेज रफ्तार कार घुस गई. हादसे में कार में सवार पति पत्नी और उनके दो बच्चों समेत 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. 


हादसा रामसनेही घाट कोतवाली के नारायणपुर गांव के पास हुआ है. पुलिस ने बताया कि कार सवार परिवार गुजरात सूरत से फैजाबाद जा रहा था. टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा कंटेंनर के अंदर घुस गया। हादसे में सभी की मौके पर ही मौत हो गई.


पांच मृतकों की शिनाख्त हो गई है. मृतकों में चार एक ही परिवार के हैं, जिसमें पति-पत्नी व दो बच्चे शामिल हैं. ये सभी अयोध्या जनपद के रुदौली इलाके के रहने वाले हैं. इनमें अयोध्या के रुदौली के हयातनगर शुजागंज के अजय पुत्र दीपक वर्मा (35), सपना पत्नी अजय (30), आर्यांश पुत्र अजय (8), यश पुत्र अजय (10), रामजन्म पुत्र बीपत (24) शामिल हैं. कार सवार सभी लोग सूरत से रुदौली के शुजागंज के हयातनगर अपने घर जा रहे थे.