Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी
10-Dec-2023 01:22 PM
By First Bihar
DESK: देखते ही देखते शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। शादी के बाद वापस लौट रही दूल्हे की कार हादसे की शिकार हो गई, जिसमें दूल्हा और नई नवेली दुल्हन समेत कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने कार को इतनी जोरदार टक्कर मारी की उसके परखचे उड़ गए। घटना छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा स्थित मुलमुला थाना के पकरिया जंगल के पास की है।
बताया जा रहा है कि शनिवार को बलौदा के रहने वाले शुभम सोनी की शादी शिवरीनारायण की रहने वाली नेहा के साथ बड़े ही धूमधाम के साथ हुई थी। शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद रविवार की सुबह सुभम अपनी नई नवेली दुल्हन को साथ लेकर अपने घर लौट रहा था। कार पर दूल्हा दुल्हन के साथ परिवार के तीन अन्य सदस्य भी सवार थे।
रविवार की सुबह पांच बजे जैसे ही पकरिया जंगल में चंडी देवी मंदिर के पास पहुंची सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने कार सवार सभी घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने कार सवार दूल्हा-दुल्हन समेत पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतकों के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। उधर, दुखद समाचार के मिलते ही वर और वधू पक्ष के लोगों में कोहराम मच गया है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सभी लोग स्तब्ध हैं। फिलहाल पुलिस टक्कर मारने के बाद फरार हुए ट्रक ड्राइवर को तलाश कर रही है।