ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक

भीषण रोड एक्सीडेंट में 11 लोगों की मौत, 17 गंभीर रूप से घायल

18-Nov-2020 11:45 AM

DESK : इस वक़्त की बड़ी खबर गुजरात के वडोदरा से सामने आ रही है जहां एक दिल दहला देने वाले  रोड एक्सीडेंट में 11 लोगों की जान चली गई है. मृतकों में 5 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है. बताया जा रहा है कि सुबह सुबह टेपों और कंटेनर में जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें 17 लोग बुरी तरह जख्मी बताये जा रहे हैं. 


टेंपों पर सवार लोग पावगढ़ दर्शनों के लिए जा रहे थे. रोड पर खड़ा कंटेनर ड्राइवर देख नहीं सका और ये हादसा हो गया. हादसा इतना भीषण था कि फंसे लोगों को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी.


वहीं इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट कर दुःख जताया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कहा, 'वडोदरा में दुर्घटना से दुखी हूं. मेरे सांत्वना उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया, प्रार्थना है कि घायल जल्द ठीक हो जाएं. प्रशासन दुर्घटना स्थल पर हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है.'


हादसे पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कहा कि वडोदरा के पास एक सड़क दुर्घटना के कारण जानमाल के नुकसान से दुखी हूं. अधिकारियों को जरूरतमंदों की मदद करने का निर्देश दिया गया है. जो लोग घायल हुए हैं, वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं. मैं दिवंगत आत्माओं की प्रार्थना करता हूं.