Indian Railways का बड़ा फैसला: अमृत भारत और वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में लागू होगा इमरजेंसी कोटा BPSC Exam 2026 : BPSC एग्जाम के लिए बिना OTR नहीं भर सकेंगे फॉर्म, जानिए रजिस्ट्रेशन करने की पूरी प्रक्रिया Udit Narayan Controversy: नए विवादों से घिरे बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण, पहली पत्नी ने लगाए सनसनीखेज आरोप Udit Narayan Controversy: नए विवादों से घिरे बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण, पहली पत्नी ने लगाए सनसनीखेज आरोप Patna crime news : पटना एसटीएफ ने बादल राय और तीन सहयोगियों को पिस्टल और कट्टा के साथ किया अरेस्ट, हत्या और कई मामले में था आरोपी BIHAR EXPRESSWAY: बिहार में भी बनने जा रही अमेरिकन स्टाइल सड़क,120 की स्पीड से दौड़ा सकेंग आप भी अपनी कार; इतनी दूरी के बाद दिखेगा पहला कट RRB JE EXAM 2026: आरआरबी जेई परीक्षा की नई तारीखें जारी, पदों की संख्या भी बढ़ी; जानिए.. RRB JE EXAM 2026: आरआरबी जेई परीक्षा की नई तारीखें जारी, पदों की संख्या भी बढ़ी; जानिए.. Bihar rent agreement : बिहार में रेंट एग्रीमेंट की फीस में भारी कटौती, किरायेदारों को होगा हज़ारों रुपए तक की बचत Vande Mataram: ‘वंदे मातरम्’ पर सरकार ने जारी किए नए नियम, इन कार्यक्रमों में होगा अनिवार्य; जानिए.. नये बदलाव
24-Jun-2023 06:52 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अब लोगों को गर्मी से राहत मिलनी शुरू हुई है। सुबह में आसमान में बादल छाए हुए नजर आ रहे हैं। इससे तापमान में बगी गिरावट दर्ज की जा रही है। जिससे राज्य के लोग राहत की सांस ले रहे हैं। हालांकि, अभी भी दिन चढ़ने के साथ गर्मी की तपिश से छुटकारा नहीं मिला है। लेकिन, सुबह का मौसम खुशनुमा बना हुआ है।
दरअसल, बिहार के सभी हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय है। इसकी वजह से बिहार के अधिकांश हिस्से में मध्यम दर्जे की बारिश हो रही है। शनिवार की सुबह भी पटना के आसमान में काले बादल छाने लगे। फिर हल्की तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, पटना समेत 33 जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, गोपालगंज, सारण, सीवान, पूर्वी पश्चिम चंपारण में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बारिश, वज्रपात, मेघ गर्जन को लेकर अलर्ट भी जारी किया है।
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 38 जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसमें पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, बक्सर, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, पटना, जहानाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, जमुई, मुंगेर, खगरिया, बांका और भागलपुर शामिल है।
इधर, बिहार में दो दिनों से होने वाली बारिश, तेज हवा की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। बिहार के 35 जिलों में तापमान 40 डिग्री से नीचे रिकर्ड किया गया। जबकि रात में तापमान 27 डिग्री के करीब रहा है। 48 घंटे के दौरान बारिश, तेज हवा से तापमान में चार से छह डिग्री की गिरावट होगी। बिहार के सभी हिस्से में बारिश का सिस्टम सक्रिय है। इस दौरान मेघ गर्जन और वज्रपात के आसार बने हुए हैं। आर्द्रता 87 से 93 प्रतिशत है। इससे उमस भरी गर्मी का एहसास होगा।