ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / भीषण सड़क हादसे में 17 लोगों की दर्दनाक मौत, तीन दर्जन लोग गंभीर...

भीषण सड़क हादसे में 17 लोगों की दर्दनाक मौत, तीन दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल

19-Mar-2023 04:04 PM

By First Bihar

DESK: बस का टायर फटने से अनियंत्रित होकर वह खाई में जा गिरी। इस हादसे में 17 लोगों की जाने चली गयी। वही करीब 3 दर्जन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। आनन-फानन में घायलों को पास के अस्पताल में एडमिट कराया गया है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। मौके पर मौजूद पुलिस ने लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद यात्रियों को बस से बाहर निकाला।


यह दर्दनाक हादसा बांग्लादेश की जहां शोनाडांगा से ढाका के लिए बस रवाना हुई थी। बस में करीब 50 लोग सवार थे। यात्रियों को लेकर बस का ड्राइवर सुबह नौ बजे ढाका के लिए निकला था। लेकिन तभी मदारीपुर के पास बस का टायर फट गया और बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस घटना में बस के ड्राइवर, कंडक्टर समेत 17 लोगों की मौत हो गयी है। जबकि करीब तीस लोग घायल हो गये है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।