CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे
04-Jul-2022 06:35 PM
DESK: प्रेमी से मिलने की सजा एक महिला को ऐसी दी गयी जिसे जानेंगे तो आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। पहले महिला की बालों को खींचा गया। फिर उसकी जमकर पिटाई की गयी और जूतों की माला भी पहनाया गया। लोगों का मन जब इससे भी नहीं भरा तब उसे ऐसी सजा सुनाई गयी जिसे सुनकर महिला भी सोच में पड़ गयी। भीड़ की बातों को मानने के सिवाय उसके सामने कोई चारा नहीं था। उसने वैसा ही किया जैसा लोगों ने आदेश दिया। इलाके में इस घटना की चर्चा खूब हो रही है।
एक महिला को भीड़ ने सरेआम बेइज्जत किया। महिला का कसूर इतना था कि वो पति के रहते किसी गैर मर्द से प्यार किया करती थी। एक दिन वह अपने प्रेमी से मिलने के लिए उसके घर पर जा पहुंची थी। उधर पति उसे खोजता फिर रहा था। उसने पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई थी।
इधर प्रेमी से मुलाकात के दौरान गांव के लोगों ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया। जिसके बाद यह बात जंगल में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस बात की सूचना मिलते ही पति भी मौके पर पहुंच गया। भीड़ ने इस दौरान महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया।
महिला के सिर के बालों को खींचकर उसकी जमकर पिटाई की गयी। उसे जूतों का माला पहनाया गया। यही नहीं पति को कंधे पर बैठाकर घुमाया गया। इस दौरान महिला के पति ने भी उसे पीटा। पत्नी की कंधे पर सवार पति को पूरे गांव में घुमाया गया।
मध्यप्रदेश के देवास जिले में हुई इस घटना के दौरान महिला की मदद के लिए कोई भी व्यक्ति सामने नहीं आया। उल्टे भीड़ में शामिल लोगों ने महिला को दी जा रही सजा को मोबाइल में कैद कर लिया और उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।