पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
08-Sep-2024 03:06 PM
By First Bihar
DESK: उत्तर प्रदेश और बिहार में भेड़िया ने आतंक मचा रखा है। यूपी में अब तक भेड़ियों ने 9 बच्चों समेत 10 लोगों की जान ले ली। जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हैं। 4 भेडिया पकड़े गये हैं लेकिन 2 की तलाश जारी है। वही बिहार के गया जिले में भी भेडियों के झूंड को देखा गया है। एक भेड़ियां को पीट-पीटकर लोगों ने मार भी डाला है।
एक तरफ यूपी और बिहार में भेड़िया ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है वही अब छत्तीसगढ़ में जंगली हाथी ने उत्पात मचा रखा है। एक महीने के भीतर 5 लोगों की जान जंगली हाथी ले चुका है। ताजा मामला कोरबा का है जहां घर में सोये पति-पत्नी पर हाथी ने अचानक हमला बोल दिया। आंख खुलते ही दंपती ने अपने साथ जंगली हाथी को देखा तो रोंगते खड़े हो गये।
हाथी को देखते ही पति जान बचाकर भागा लेकिन उसकी पत्नी वहां से भाग नहीं सकी और हाथी ने उसे अपना शिकार बना लिया। 65 वर्षीय बुजुर्ग भलाई बाई महिला को कुचलकर मार डाला। बता दें कि जंगली हाथी ने 30 दिनों में 5 लोगों की जान ले ली है। वही बाघमारा गांव के पास दो बैलों को भी कुचलकर जंगली हाथी ने मार डाला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वन विभाग की टीम जंगली हाथी की तलाश में जुट गयी है।
इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। लोग इस जंगली हाथी से इतने डरे हुए हैं कि अब उन्हें घर में भी डर लगने लगा है। लोग ठीक से सो भी नहीं पा रहे हैं। उन्हें यह डर सता रहा है कि कही उनकी हाल भी 65 वर्षीय बुजुर्ग भलाई बाई की तरह ना हो जाए। जिस पर जंगली हाथी ने उस वक्त हमला किया जब वो अपने पति के साथ घर में सोई हुई थी। तभी हाथी ने अचानक हमला कर दिया इस दौरान पति तो जान बचाकर भाग गया लेकिन बुढ़ापे की वजह से चलने फिरने में दिक्कत होने की वजह से भलाई बाई वहां से भाग नहीं पाई और हाथी ने अपने पैरों से कुचलकर उसकी जान ले ली।