दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
08-Nov-2019 05:43 PM
BHARATPUR: डॉक्टर को अपने हॉस्पिटल में काम करने वाले रिसेप्शनिस्ट से प्यार हो गया. प्यार इतना परवान चढ़ा की करोड़ों के बंगला को डॉक्टर ने प्रेमिका को गिफ्ट कर दिया. प्रेमिका बंगला में रहने लगी. लेकिन जैसे ही इस बात की जानकारी डॉक्टर की पत्नी को हुई तो वह गुस्से में उस विला में आग लगा दी. जिसमें प्रेमिका और उसके बच्चे की मौत हो गई. यह घटना राजस्थान के भरतपुर के सूर्या सिटी की है.
पत्नी को बताया था कि वह बैंक मैनेजर है
अपना घर देने के बाद डॉक्टर सुदीप गुप्ता ने अपनी डॉक्टर पत्नी सीमा को बताया था कि वह अपना बंगला एक महिला को किराए पर दे दिया है. वह एक बैंक में मैनेजर है. इस दौरान डॉक्टर सुबह और शाम में प्रेमिका दीपा के पास मिलने के लिए जाते थे. लेकिन यह बात डॉक्टर की पत्नी को पता चल गया. पत्नी अपनी सास के साथ बंगला पहुंची और दीपा से पूछताछ करना शुरू कर दिया. दीपा और डॉक्टर सीमा के बीच बहस हुई. गुस्से में लाल डॉक्टर की पत्नी ने प्रेमिका दीपा को घर में बंद कर दिया और पूरे बंगला में आग लगा दिया. जिससे दीपा और उसके बच्चे की मौत हो गई.
कई सालों से चल रहा था प्रेम प्रसंग
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि डॉक्टर गुप्ता और दीपा के बीच कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. पुलिस ने दीपा और बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया है. पुलिस ने डॉक्टर की पत्नी सीमा, सास को गिरफ्तार कर लिया है. दीपा के भाई ने डॉक्टर को भी आरोपी बनाया है.