मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात
15-Nov-2019 07:39 PM
BHARATPUR: दो सगे भाईयों की एक ही दिन दो लड़कियों के साथ धूमधाम से शादी हुई. शादी के बाद दोनों दुल्हन अपने ससुराल पहुंची. इस दौरान दोनों ने खाने में नींद की गोली मिलाकर सभी ससुरालवालों को खिला दिया और घर में रखे पैसे और जेवरात लेकर दोनों फरार हो गई. यह घटना राजस्थान के भरतपुर के हथैनी गांव की है.
दोनों बहुओं से चूल्हा पुजवाया गया था चूल्हा
ससुराल आने के बाद तीसरे दिन सीमा और शिवानी से चूल्हा पूजा करवाया गया था. दोनों ने खाना बनाया और उसी में नींद की गोली मिला दी. रात में खाना खाने के बाद सुबह में जब लोगों की नींद खुली तो देखा की दोनों दुल्हन घर से फरार है. घर में रखे पैसा और जेवरात भी गायब है. लोगों ने शादी कराने वाले अगुआ से संपर्क किया तो उसने कहा कि दोनों को पकड़वा देंगे. लेकिन बाद में मोबाइल बंद कर वह भी फरार हो गया.
दुल्हनों के घर पर ताला बंद
दोनों दुल्हनें बहन है. दोनों का घर यूपी के बरेली में है. जब उसके घर पर लोग गए तो देखा की वहां पर ताला बंद है. सभी घरवाले फरार है. परेशान ससुराल के लोगों ने दोनों लुटेरी दुल्हनियों के खिलाफ थाना में केस दर्ज कराया है. बताया जा रहा है कि इस शादी का खर्च लड़के पक्ष के लोगों ने ही उठाया था. इस तरह की पहले भी इस एरिया में घटना हो चुकी है.