बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस
21-Jun-2024 03:31 PM
By First Bihar
PATNA: भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ ने पेरिस ओलंपिक के लिए टीम का एलान कर दिया है। 21 सदस्यीय भारतीय निशानेबाजी टीम में अनुभवी ट्रैप निशानेबाज श्रेयसी सिंह को भी शामिल किया गया है। इस टीम में अब राइफल में 8, पिस्टल में सात और शॉटगन में सात खिलाड़ी हैं।
दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ ने ISSF से मंजूरी मिलने के बाद यह घोषणा की है। भारतीय संघ ने निशानेबाजी की विश्व संस्था से कोटा बदलने का आग्रह किया था। मनु भाकर एयर पिस्टल और स्पोर्स्ट पिस्टल दोनों में टॉप पर रही थी, इसलिए उनका एक कोटा महिला ट्रैप निशानेबाजी में बदल दिया गया है, जिससे श्रेयसी सिंह को टीम में जगह मिल गई है।
श्रेयसी सिंह जमुई विधानसभा से बीजेपी की विधायक हैं और राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय रहती हैं। श्रेयसी पेरिस ओलंपिक में 32 साल की निशानेबाज राजेश्वरी कुमारी के साथ महिला ट्रैप स्पर्धा में भाग लेंगी। NRAI के महासचिव के सुल्तान ने कहा कि ISSF से 10 मीटर एयर पिस्टल महिला वर्ग में एक कोटा स्थान बदलने की मांग की थी जिसे मंजूर कर लिया गया है, इसलिए श्रेयसी को टीम में जगह मिली है।