दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
28-May-2021 05:10 PM
DESK : देश में कोरोना की दूसरी लहर भले ही कमजोर पड़ रही हो लेकिन सरकार फिलहाल लोगों को राहत देने के मूड में नहीं है। भारत से विदेश यात्रा करने वाले लोगों के लिए पाबंदी एक बार फिर से आगे बढ़ा दी गई है। अब कोरोनावायरस की वजह से अगले 30 जून तक लोग विदेश की यात्रा नहीं कर पाएंगे। डीजीसीए यानी डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने 1 महीने के लिए विदेश यात्रा पर लगी पाबंदी को आगे बढ़ा दिया है।
हालांकि पहले की तरह इंटरनेशनल कार्गो फ्लाइट पर यह फैसला लागू नहीं होगा। जिन फ्लाइट को डीजीसीए छूट देगा उसकी जानकारी अलग से दी जाएगी। डीजीसीए ने साफ तौर पर कहा है कि पिछले आदेश में आंशिक बदलाव करते हुए अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाओं के ऊपर सरकार ने 30 जून तक के लिए पाबंदी आगे बढ़ा दी है।
आपको बता दें कि देश में घरेलू विमान सेवा पर कोई रोक नहीं है। लेकिन कोरोना संक्रमण कम होने के बाद लोगों में बढ़ती लापरवाही को लेकर डीजीसीए ने एक बार फिर से चेतावनी जारी की है। डीजीसीए ने कहा है कि अगर कोई यात्री प्रोटोकॉल का पालन नहीं करता है तो उसे सुरक्षा बलों के हवाले कर दिया जाए। जरूरत पड़ने पर ऐसे यात्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ और पुलिस अधिकारियों को भी डीजीसीए की तरफ से निर्देश दिया गया कि बगैर मास्क और कोरोना प्रोटोकॉल के यदि कोई व्यक्ति एयरपोर्ट पर पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिये जाए।