ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप

Home / news / भारत सरकार के टीकाकरण सर्टिफिकेट को 5 देशों से मिली मान्यता, 36 देशों...

भारत सरकार के टीकाकरण सर्टिफिकेट को 5 देशों से मिली मान्यता, 36 देशों की यात्रा अब हुई आसान

01-Nov-2021 08:22 PM

DESK: भारत के वैक्सीन सर्टिफिकेट को 5 और देशों ने मान्यता दी है। इससे पहले 30 देशों की यात्रा आसानी से की जा सकती थी। एस्टोनिया, फिलिस्तीन, किर्गिस्तान, मॉरीशस और मंगोलिया भी अब इसमें शामिल हो गया है। अब कुल 36 ऐसे देश हो गये हैं जहां भारत के वैक्सीन सर्टिफिकेट को मान्यता दी गयी है।


इस बात की जानकारी भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागजी ने सोशल मीडिया के जरीये दी है। वही अब आस्ट्रेलिया की सरकार ने कोवैक्सीन को मान्यता दे दी है। कोवैक्सीन की डोज जिस किसी ने भी लगा ली है वो अब आस्ट्रेलिया की यात्रा कर सकते हैं।  


दुनियां के 36 देशों में भारत के वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को मान्यता दी गयी है। भारत सरकार द्वारा दिए गये वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट के बगैर इन देशों में जाना मुश्किल है। 


सर्बिया, हंगरी, बेल्जियम, यूक्रेन, जर्मनी, फ्रांस, नेपाल, बेलारुस, आर्मेनिया, लेबनान, एस्टोनिया, फिलिस्तीन, किर्गिस्तान, मॉरीशस, आस्ट्रेलिया, मंगोलिया सहित 36 देशों की यात्रा अब की जा सकती है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आप कोरोना का टीका लगवा चुके हो। भारतीय टीकाकरण सर्टिफिकेट के आधार पर इन देशों की यात्रा अब लोग कर सकेंगे।