TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
09-Feb-2024 09:07 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: "प्रणाम पूर्णिया अभियान" के 17 वां दिन आज जन अधिकार पार्टी (लो.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर प्रखंड के झुन्नी चौक से अपनी यात्रा की शुरुआत की। इसके उपरांत यादव टोला के रास्ते डंगराहा चौक, गोंड़ा कामत, चनका, संतनगर, डमैली, सिंघिया बाजार, गाँधी चौक से ईदगाह तक गए। इस दौरान उन्होंने लोगों से आशीर्वाद लिया और कहा कि पूर्णिया की धरती से मेरा संबंध एक बेटे और खून का है, इसका फर्ज निभाने आया हूँ।
जाप सुप्रीमो ने जन संवाद के दौरान कहा कि प्रणाम पूर्णिया यात्रा के दौरान मैंने पूर्णिया लोकसभा के जनता की समस्याओं को करीब से देखा और उसके समाधान के लिए संकल्पित हूं। आखिर इसके लिए जिम्मेदार कौन है? इसके लिए जिम्मेदार पटना और दिल्ली में बैठ कर हिंदू-मुसलमान और जाति-धर्म करने वाले लोग हैं।
सदन से लेकर मीडिया के माध्यम द्वारा कभी ये आवाज ही नहीं उठाया कि उनके क्षेत्र में गरीबी कितनी है? शिक्षा कितनी है? पलायन कितना हो रहा है? स्वास्थ्य व्यवस्था कैसी है? आदमी की जिंदगी किस कठिनाई से गुजर रही है? जरा सोचिए, जो आपके लिए नहीं सोचते, आप उनकी बातों को क्यों सोचते हैं? जाप सुप्रीमो ने जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि अगर उन्हें मौका मिलता है तो वे पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र में रेलवे से एयरपोर्ट, शिक्षा से स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय से आर्थिक न्याय करेंगे।
इस दौरान जाप सुप्रीमो ने केंद्र सरकार पर कहा कि चुनावी मौसम में वोट के लालच में ही सही केंद्र सरकार ने एक सही कदम उठाया चौधरी चरण सिंह जी, एमएस स्वामीनाथन जी और पीवी नरसिम्हा राव जी को भारत रत्न देने का फ़ैसला किया है। इसका स्वागत है।