धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
18-Sep-2023 04:56 PM
By First Bihar
RAXAUL: रक्सौल में भारत-नेपाल सीमा पर इमिग्रेशन विभाग के अधिकारियों ने एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। नेपाल से भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक के पास से भारत समेत विभिन्न देशों की करेंसी और फर्जी पासपोर्ट और आधार कार्ड बरामद हुआ है। भारत-नेपाल सीमा को जोड़ने वाले मैत्री पुल के पास से बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्त में आए बांग्लादेशी नागरिक की पहचान 42 वर्षीय श्रावण बरुआ के रूप में हुई है। गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक के पास से भारतीय समेत विभिन्न देशों की विदेशी मुद्रा और बांग्लादेश के पासपोर्ट की फोटो कॉपी, भारत का भर्जी आधार कार्ड और भारत का फर्जी पासपोर्ट जब्त किया गया है। जानकारी के मुताबिक, बॉर्डर पर गश्ती के दौरान युवक की गतिविधि संदिग्ध दिखने के बाद उससे जब आब्रजन के अधिकारियों ने पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया।
पूछताछ के दौरान बांग्लादेशी नागरिक ने अधिकारियों को बताया है कि वह बीते 15 सितंबर को काठमांडू गया था। उसे साउथ कोरिया जाना था। नेपाल के एयरपोर्ट पर भारत सरकार का एनओसी मांगा गया, जिसके बाद वह NOC लेने के लिए वापस भारत लौट रहा था। जांच के दौरान संदिग्ध बांग्लादेशी के पास से बांग्लादेश के एक्सपायर्ड हो चुके पासपोर्ट की फोटो कॉपी, भारत का पासपोर्ट, मनुघाट त्रिपुरा में बना आधार कार्ड के साथ साथ 36 हजार भारतीय कैश, नेपाली कैश दो सौ और 4 लाख 90 हजार कोरियन करेंसी बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां गिरफ्तार बांग्लादेशी से पूछताछ कर रही हैं।