बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
28-Nov-2022 05:03 PM
KISHANGANJ : पिछले दिनों बिहार के किशनगंज से एक महिला को गिरफ्तार किया गया था जो दूसरे देश की रहने वाली थी , लेकिन पिछले कुछ दिनों से बिहार में अड्डा जमाकर रह रही थी। इसके बाद अब एक बार फिर से फर्जी तरीके से रहने के आरोप में दो विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों को भी किशनगंज में भारत-नेपाल सीमा पर दोनों को हिरासत में लिया गया। पकड़े गये दोनों विदेशी नागरिकों में एक न्यूजीलैंड का रहने वाला तो दूसरा बांग्लादेश का नागरिक है।
दरअसल, नेपाल सीमा पर पानीटंकी बीओपी के बीआइटी कर्मियों ने पानीटंकी चेक पोस्ट पर दो विदेशियों को जांच के दौरान गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गयी तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। एक व्यक्ति फर्जी तरीके से भारत में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था और बांग्लादेश का एक नागरिक इसमें उसकी मदद कर रहा था।
बताया जा रहा है कि, चेकिंग के दौरान न्यूजीलैंड निवासी जेम्स किंग (50वर्ष) को रोका गया और उससे दस्तावेज की मांग की गई तो उसने भारतीय आधार कार्ड, पैन कार्ड व ड्राइविंग लाईसेंस दिखाया। लेकिन गहन चेकिंग किये जाने पर उक्त व्यक्ति के मोबाइल में न्यूजीलैंड का पासपोर्ट मिला। जिसके बाद कड़ाई से की गई पूछताछ में उसने खुद को न्यूजीलैंड का रहने वाला बताया। जिसके बाद उसे अवैध रूप से आवागमन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।
वहीं, न्यूजीलैंड से गिरफ्तार इस व्यक्ति को सहायता करने के आरोप में बांग्लादेशी मोहम्मद नुरुल इस्लाम (49 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया गया। हालांकि, इसके पास वैध पासपोर्ट व वीजा साथ में पाया गया। लेकिन, इसे अवैध रूप से आवागमन करने के सहायता करने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं एसएसबी द्वारा आवश्यक कार्रवाई के पश्चात गिरफ्तार दोनों विदेशियों को खोरीबाड़ी थाने के हवाले कर दिया गया।