ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई...

भारत ने रचा इतिहास: सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ चंद्रयान-3, पीएम मोदी ने ISRO को दी बधाई

भारत ने रचा इतिहास: सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ चंद्रयान-3, पीएम मोदी ने ISRO को दी बधाई

14-Jul-2023 03:47 PM

By First Bihar

DESK: भारत ने अंतरिक्ष में इतिहास रचने का काम किया है। शुक्रवार को इसरो ने श्रीहरिकोटा से चंद्रयान 3 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। दोपहर 2:35 बजे चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग हुई है। चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो को बधाई दी है।


दरअसल, इसरो ने साल 2019 में चंद्रयान 2 को लॉन्च किया था। चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग तो सफल हुई थी लेकिन सॉफ्ट लैंडिंग के दौरान यह मिशन फेल हो गया था। अब चार साल बाद इसरो ने चंद्रयान 2 के अधूरे मिशन को पूरा करने के लिए चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग की है। 24 से 28 अगस्त के बीच चंद्रयान 3 के चांद की सतह पर उतरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और करीब 42 दिनों तक अंतरिक्ष में रहने के बाद चंद्रयान 3 चांद पर पहुंच जाएगा।


श्रीहरिकोटा से दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर इसरो ने चंद्रयान 3 को सफलतापूर्व लॉन्च किया। इसरो ने LMV-3 रॉकेट के जरिए चंद्रयान-3 को लॉन्च किया है। अगर यह मिशन सफल होता है तो भारत चांद पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। इस मिशन के जरिए इसरो की चांद के दक्षिणी हिस्से में पानी और खनिज की खोज करने की कोशिश करेगा।


चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग पर प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस से ट्वीट करते हुए लिखा कि, "चंद्रयान-3 भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखेगा. यह हर भारतीय के सपनों को दर्शाता है, ये ऐतिहासिक पल भारत के वैज्ञानिकों की मेहनत को दर्शाता है. मैं उन सभी की मेहनत को सलाम करता हूं."