ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

भारत में तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस, अब तक 61 इंफेक्टेड की पुष्टि

11-Mar-2020 08:12 AM

DELHI : दुनिया भर में कहर बरपा रहे कोरोना वायरस ने तेजी के साथ भारत में अपने पांव पसार दिए हैं। भारत में अब तक कोरोना वायरस के 61 इंफेक्टेड मामलों की पुष्टि हो चुकी है। भारत में सबसे ज्यादा मामले केरल में सामने आए हैं। केरल में 8 नए मामलों की पुष्टि हुई है जबकि कर्नाटक और महाराष्ट्र में तीन-तीन इनफेक्टेड की पहचान की गई है।


कोरोना वायरस को लेकर दक्षिण भारत के राज्य विशेष अलर्ट बरत रहे हैं। केरल सरकार ने किसी भी संक्रमित व्यक्ति को कोरोना वायरस की संभावना के कारण अन्य लोगों से अलग रखने का फैसला किया है जबकि कर्नाटक में येदुरप्पा सरकार भी कोरोनावायरस को लेकर खास चौकसी बरत रही है। खासतौर पर आईटी सेक्टर के उन लोगों पर नजर रखी जा रही है जो विदेश का दौरा करके भारत आए हैं। 


चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस दुनिया के कई देशों में कहर बरपा रहा है। इटली के अलावे ईरान और जर्मनी में भी कोरोना वायरस ने कई लोगों की जान ली है। ईरान में फंसे भारतीयों को वापस लाया गया है। भारतीय वायुसेना के विमान से इरान में फंसे 58 लोगों को भारत लाया गया है लेकिन उन्हें फिलहाल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। ईरान से वापस लाए गए भारतीयों में 25 पुरुष और 31 महिलाएं हैं इनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं।