मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
24-Mar-2021 01:43 PM
DESK: भारत में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं जिसे लेकर स्थिति गंभीर होती जा रही है। इसका सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। जहां कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने महाराष्ट्र के बीड जिले में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का ऐलान कर दिया है। 26 मार्च से 4 अप्रैल तक बीड जिले में संपूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा।
महाराष्ट्र के बीड जिले में लॉकडाउन के दौरान सभी बाजार, स्कूल, कॉलेज एवं अन्य संस्थान बंद रहेंगे। लॉकडाउन में घर से बाहर निकलने पर भी पाबंदी रहेगी। हालांकि इस दौरान आवश्यक सेवा को लेकर छूट दी गई है। बीड जिले में लॉकडाउन लगाए जाने से पहले नागपुर में भी 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। इसके अलावे नासिक, ठाणे, पुणे जैसे इलाकों में भी नाइट कर्फ्यू लगाया जा चुका है।
गौरतलब है कि भारत में करीब 47 हजार कोरोना के नए केस सामने आए है जिसमें आधे से अधिक केस महाराष्ट्र के हैं। महाराष्ट्र में 2 लाख 30 हजार कोरोना के मामले सामने आया हैं जो किसी भी राज्य की तुलना में सबसे ज्यादा है। ऐसे में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए प्रशासन ने महाराष्ट्र के बीड जिले में 26 मार्च से संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है।