ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

100 से पार हुई भारत में कोरोना मरीजों की संख्या, अब पाकिस्तान बॉर्डर भी होगा सील

15-Mar-2020 07:20 AM

DELHI : कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपने जद में ले लिया है. इससे बचने के लिए हजार कोशिश के बाद भी लोग इसकी चपेट में आ गए हैं. पुरे विश्व में इसके 145810 मामले सामने आ चुके है. वही भारत में भी कोरोना मरीजों की संख्या 100 से पार कर गई है. 

महाराष्ट्र में देर रात कोरोना वायरस के 5 नए पॉजिटिव केस सामने आए, जिसके बाद मरीजों की संख्या 96 से बढ़कर 101 हो गई. वहीं इस बीमारी से अबतक देश में दो लोगों की मौत हो गई है. 

कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने कोविड-19 को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया है. वहीं कोरोना वायरस पर मोदी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. कोराना से मरने वाले के परिजनों को 4-4 लाख का मुआवजा मिलेगा.   आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सार्क देशों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोरोना संकट पर चर्चा करेंगे.