Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट
13-Apr-2024 01:55 PM
By First Bihar
DESK : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली आयोजित की गई थी। जहां एक रोचक वाकया देखने को मिला है। इस रैली के दौरान एक कांग्रेस विधायक ने 'भारत माता की जय' के नारे लगाने के लिए खरगे से इजाजत मांगी। इस घटना के बाद सियासी हंगामा खड़ा हो गया है। इस वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इसके बाद इसको लेकर बीजेपी ने बिना देरी किए कांग्रेस पर हमला बोला है।
दरअसल, कांग्रेस विधायक भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, "मुझे उम्मीद है कि खरगे साहब इसे गलत नहीं समझेंगे। मैं 'भारत माता की जय' कहूंगा और आप सभी को मेरे पीछे कसकर इसे दोहराना होगा"। उसके भाजपा नेता ने इस घटना पर निराशा व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना को कांग्रेस के भीतर सांस्कृतिक विभाजन करार दिया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि देशभक्ति व्यक्त करने और "भारत माता" की प्रशंसा करने को कांग्रेस के भीतर अपराधबोध और स्पष्टीकरण का सामना करना पड़ता है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा राष्ट्रवादी आदर्शों के प्रति अटूट प्रतिबद्ध है।
भाजपा नेता ने कहा कि, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और निराशाजनक है कि लक्ष्मण सावदी जैसे वरिष्ठ नेता कांग्रेस के मंच पर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के सामने खुले तौर पर 'भारत माता की जय' का नारा लगाने से हिचकिचाते हैं। क्या यह बहुत दयनीय और खतरनाक नहीं है? अपनी देशभक्ति व्यक्त करने और भारत माता की प्रशंसा करने की कोशिश करने वाला एक कांग्रेस नेता दोषी महसूस करता है। इसलिए वह पार्टी प्रमुख को नारा लगाने के बारे में अपना रुख स्पष्ट करना चाहता है।''
उधर, इस मामले में कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष आर अशोक ने भी इसकी आलोचना की है। उन्होंने दावा किया कि उनकी हिचकिचाहट प्रियांक खरगे को 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने वालों की वकालत करते हुए देखने से उपजी है। आज की घटना इस बात को साबित करती है कि कांग्रेस की देशभक्ति साबित करने की सावदी की कोशिश एक बहुत ही निरर्थक प्रयास है। इस मामले में भाजपा से कांग्रेस की तुलना भाजपा से नहीं की जा सकती है।