मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई
15-Nov-2023 05:13 PM
By First Bihar
JAMUI: जमुई के प्रसिद्ध पत्नेश्वर धाम मंदिर में भारत की जीत के लिए क्रिकेट प्रेमियों ने हवन किया। न्यूजीलैंड से सेमिफाइनल मैच के दौरान लगातार हवन जारी रहेगा। जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र के क्यों नदी के तट पर स्थित पत्नेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भारतीय टीम के फैंस ने टीम के जीत के लिए प्रार्थना की और हवन पूजन शुरू किया। पूरे मंदिर में मंत्रोच्चार किया जा रहा है तथा बड़ी संख्या में फैंस भारतीय टीम के जीत की कामना कर रहे हैं। पूरे मैच के दौरान यह हवन लगातार जारी रहेगा।
बता दें कि वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल को लेकर क्रिकेट फैंस में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. भारतीय टीम के प्रशंसकों को पूरा विश्वास है कि उनका यह अनुष्ठान जरूर रंग लाएगा और टीम इंडिया विजय रथ की ओर बढ़ेगा। न्यूजीलैंड से हार का बदला लेने की है लोग उम्मीद लगाये बैठे हैं।
गौरतलब है कि 2019 विश्व कप में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया था और सेमीफाइनल तक का सफर पूरा किया था लेकिन सेमीफाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला न्यूजीलैंड से हुआ था। मैनचेस्टर में खेले गए उस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने भारतीय टीम को हराकर उसका सफर वहीं तक रोक दिया था। जिसके बाद भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के मन में आज तक उसे हार के जख्म जिंदा है। आज का मुकाबला वानखेडे क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है।
जहां 2011 में भारत के श्रीलंका को हराकर विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। भारतीय क्रिकेट प्रेमी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के शानदार सफर को जारी रखने के साथ-साथ पिछला वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड से मिली हार का बदला लेने के लिए काफी उत्साहित है और उनके द्वारा हवन पूजन किया जा रहा है.
हवन पूजन कर रहे विकास कुमार, ठाकुर डुगडुग सिंह, राजीव पांडेय, राहुल कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि हम भगवान से यही प्रार्थना कर रहे हैं कि भारत लगातार अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखें और आज न्यूजीलैंड को हराकर वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में फाइनल में प्रवेश करें. इस वर्ल्ड कप में भारत की टीम ही विजयी बने, इसी कामना के साथ यह हवन पूजन किया जा रहा है।