ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / भारत का PM कौन है ? दूल्हे ने नहीं बताया प्रधानमंत्री का नाम...

भारत का PM कौन है ? दूल्हे ने नहीं बताया प्रधानमंत्री का नाम तो दुल्हन ने शादी से किया इंकार, अब हो गया ये कांड

19-Jun-2023 03:10 PM

By First Bihar

DESK : देश  के प्रधानमंत्री कौन है, इस बात का जवाब नहीं दे पाना एक दुल्हे को काफी महंगा पड़ गया। दुल्हे को अपना सहेरा अपने भाई के सिर पर सजाना पड़ गया। मतलब शादी किसी और लड़के से तय हुई थी, लेकिन दुल्हन कोई और ले आया। अजीबो-गरीब तरीके से हुई इस शादी को लेकर सभी अचरज में थे, किसी के भी कुछ समझ नहीं आ रहा था।


 दरअसल,  बारात के साथ जो शख्स दूल्हा बनकर गया था उससे दूल्हे की साली ने शादी की रस्म के दौरान पीएम का नाम पूछ लिया। लेकिन, दूल्हा प्रधानमंत्री तक का नाम नहीं जानता। जब इस बात की जानकारी दुल्हन को हुई तो उसने दूल्हे को अपनाने से नकार दिया और दूल्हे के छोटे भाई यानि अपने देवर से शादी कर ली। 


बताया जा रहा है कि, यूपी के गाजीपुर में सैदपुर थाना क्षेत्र एक गांव निवासी युवक की शादी करंडा थाना के एक गांव निवासी युवती से तय थी। शादी रीति रिवाज के साथ करायी गयी। इसी दौरान एक साली ने दुल्हे से देश के प्रधानमंत्री का नाम पूछ लिया। दुल्हा प्रधानमंत्री का नाम नहीं बता पाया। जिसके बाद लड़की के परिजन लड़के को हाफ माइंड बताने लगे। 


लड़के के पिता का आरोप है कि लड़की पक्ष के लोगों ने बड़े लड़के को हाफ माइंड बताकर असलहे के दम पर छोटे लड़के से शादी करा ली। जबकि छोटे पुत्र की उम्र भी अभी कम है। जिसके बाद भी शादी को मान्यता देते हुए बहू को लेकर घर आ गए। इसके बाद बात जब बहू को ले जाने की आई तो इसको लेकर दोनों पक्षों में काफी देर तक पंचायत चलती रही। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया है।


इधर लड़की पक्ष की सूचना के बाद लड़के को थाने बुलाया गया लेकिन किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं देने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। सैदपुर थाना प्रभारी का कहना हैकि लड़की पक्ष की शिकायत पर लड़के का थाने बुलाया गया था लेकिन बाद में दोनों पक्ष आपस में बातचीत कर लौट गए। तहरीर नहीं मिली है।