ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / भारत बंद आज, बैंक-एजुकेशन और ट्रांसपोर्ट से लेकर कई चीजों पर पड़ेगा...

भारत बंद आज, बैंक-एजुकेशन और ट्रांसपोर्ट से लेकर कई चीजों पर पड़ेगा असर

08-Jan-2020 07:08 AM

DELHI  : 8 जनवरी को ट्रेड यूनियनों ने भारत बंद बुलाया है. यह हड़ताल सुबह 6 बजे से शुरू होने वाली पहली वर्किंग शिफ्ट से मान्य होगी. इस हड़ताल में 25 करोड़ से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना है. 

10 केंद्रीय व्यापारिक संगठन INTUC, AITUC, HMS, CITU, AIUTC, TUCC, SEWA, AICCTU, LPF, UTUC के साथ ही ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स असोसिएशन (AIBOA), BEFI, INBEF, INBOC और बैंक कर्मचारी सेना महासंघ इस बंद में शामिल हो रहे हैं. 

बंद के दौरान सभी केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे और कई मांग रखे जाएंगे. ट्रेड यूनियन्स का कहना है कि केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार के साथ बैठक करने के बाद इस बंद को बुलाया गया है.

आम लोगों पर इस हड़ताल का क्या होगा असर

1. भारत बंद का बैंकिंग सुविधाओं पर असर पड़ सकता है. जिसके कारण आम लोगों को परेशानी होगी. भारत बंद में 6 बैंक यूनियन शामिल होंगे. 

2. आज यूपीटीईटी 2019, जेईई मेन्स और आईसीएआर एनईटी जैसी कई परीक्षाएं होनी हैं. जिनपर ट्रांसपोटर के हड़ताल के कारण प्रभाव पड़ सकता है. स्टूडेंट्स घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी देख लें.

3. ट्रेड यूनियन्स भी भारत बंद में भाग ले रही है, जिसके कारण यातायात सुविधाओं पर इसका असर पड़ेगा.