ब्रेकिंग न्यूज़

अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव

Home / news / भ्रष्टाचारी बचेगा नहीं और ईमानदार फसेगा नहीं, BJP अध्यक्ष ने किया खुलासा..पहले CM...

भ्रष्टाचारी बचेगा नहीं और ईमानदार फसेगा नहीं, BJP अध्यक्ष ने किया खुलासा..पहले CM हाउस से होता था अपराध का फैसला

07-Aug-2024 08:56 PM

By First Bihar

KHAGARIA: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री डॉक्टर दिलीप जायसवाल आज खगड़िया पहुंचे जहां पार्टी के विस्तृत जिला कार्यसमिति की बैठक सह अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। बाग्लादेश में हिन्दुओं के ऊपर हो रहे अत्याचार और मंदिरों को तोड़े जाने पर दिलीप जायसवाल इंडिया गठबंधन के नेताओं पर जमकर बरसे।


कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता इस मामले को लेकर खामोश क्यों हैं? उन्हें सिर्फ अपने वोट बैंक की चिंता रहती है। वह तुष्टिकरण में लगे रहते हैं। जबकि हम चाहते हैं कि बंग्लादेश में शांति कायम हो। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारत ने शरण दिया वो एकदम सही है। परोपकार और मानवता के लिए ही इंसान का जन्म हुआ है। बांग्लादेश में शांति होना चाहिए। किसी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। बाग्लादेश में मंदिरों को तोड़ा जा रहा है और हिन्दूओं को मारा पीटा जा रहा है लेकिन इंडी गठबंधन वाले सब चुप्पी साधे बैठे हैं। 


वही बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और अपराध पर बोलना उनके लिए शोभा नहीं देता है। जगजाहिर है बिहार में पहले मुख्यमंत्री आवास से अपराध पर फैसला होता था। देश में भ्रष्टाचारी बचेगा नहीं और जो इमानदार है वो फसेगा नहीं। तेजस्वी यादव पहले अपने ऊपर लगे आरोपों की चिंता करें। भ्रष्टाचार की चिंता यदि प्रतिपक्ष के नेता करते हैं तो उनको शर्म आनी चाहिए। इसी बिहार में मुख्यमंत्री के घर से अपराध का फैसला होता था। 

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट