कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति
13-Jun-2022 03:06 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: पूर्णिया में बेखौफ अपराधी एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला धमदाहा अनुमंडल के चंद्रदेही गांव के पास की है। यहां बदमाशों ने चुनावी रंजिश को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।
मृतक की पहचान बरहरा कोठी थाना क्षेत्र स्थित कैलू टोला सुखसेना निवासी बाबूलाल मंडल के बेटा सागर कुमार गौरव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक सागर कुमार का गांव के ही इंदू शेखर, बबलू मंडल, कामेश्वर मंडल और अरविंद मंडल से पंचायत चुनाव को लेकर रंजिश चल रही थी। इस चुनावी रंजिश को लेकर आरोपियों ने सागर की गोली मारकर हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह मृतक सागर कुमार ट्रैक्टर पर मक्का लोड कर गुलाबबाग मंडी जा रहा था। जैसे ही सागर धमदाहा अनुमंडल के चंद्रदेही गांव के पास पहुंचा बाइक सवार अपराधियों ने रोक कर उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घायल सागर को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।