बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
17-Oct-2021 12:27 PM
DESK : राजस्थान के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के पुराने नेता महिपाल मदेरणा का निधन हो गया है. कैंसर से पीड़ित महिपाल मदेरणा ने 69 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. भंवरी देवी कांड को लेकर सुर्खियों में आए महिपाल मदेरणा ओसियां सीट से दो बार विधायक रह चुके थे.
महिपाल मदेरणा चर्चित भंवरी देवी कांड में मुख्य आरोपी बनाए गए थे. राजस्थान में जल संसाधन मंत्री रहने के दौरान उन्होंने भंवरी देवी के साथ जो संबंध बनाए, उसके बाद हत्या के मामले में उन्हें आरोपी बनाया गया था. एक एएनएम भंवरी देवी के अपहरण और हत्या के मामले में आरोपी महिपाल मदेरणा को बाद में मंत्री पद से भी हाथ धोना पड़ा था. पिछले 10 साल से वह इस मामले में जेल में रहे. हाई कोर्ट ने उन्हें बाद में जमानत दी थी. महिपाल मदेरणा को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विरोधी खेमे का माना जाता था.
5 मार्च 1952 को मदेरणा का जन्म राजस्थान में ही हुआ था. पहली बार साल 1982 में वह जिला प्रमुख बने. इसके बाद जब राजनीति में आगे बढ़े तो विधायक और फिर बाद में मंत्री. भंवरी देवी कांड की चर्चा लंबे अरसे तक देश में होती रही. इस मामले में मदेरणा की काफी फजीहत भी हुई थी. पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा के परिवार में अब उनकी पत्नी लीला मदेरणा और दो बेटियां हैं. लीला मदेरणा जोधपुर से जिला प्रमुख हैं जबकि एक बेटी ओसियां सीट से ही विधायक है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...