Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज
05-Feb-2022 04:52 PM
KHAGARIA: आपसी विवाद में एक शख्स ने अपने बड़े भाई की बेरहमी से पिटाई कर दी। जब बीच-बचाव करने भाभी पहुंची तब उसे गोली मारकर वह मौके से फरार हो गया। गोली लगने से महिला गंभीर रुप से घायल हो गयी। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत नाजुक बतायी जा रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। आरोपी विकास यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस फिलहाल छापेमारी कर रही है। हालांकि अब तक आरोपी को पकड़ पाने में पुलिस को सफलता नहीं मिली है। घटना खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव का है। जहां इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं।
घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि पंकज प्रियदर्शी और उनके छोटे भाई विकास यादव के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जिसे लेकर दोनों के बीच पहले तू-तू मैं-मैं हुई जिसके बाद बात हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गयी। दोनों के बीच हो रही मारपीट को देख विकास यादव की भाभी दोनों को छुड़ाने पहुंची थी। जो देवर को नागवार गुजरा उसने बड़े भाई के सामने ही उनकी बीवी सुषमा को गोली मार दी।
गोली लगते ही महिला मौके पर गिर पड़ी और छटपटाने लगी। भाभी को गोली मारने के बाद देवर मौके से फरार हो गया। गोली की आवाज सुन आस-पास के लोग पहुंचे और महिला को अस्पताल ले गये जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। मौके से खोखा बरामद होने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।