BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
31-Mar-2021 06:23 PM
By Shushil
BHAGALPUR: बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है जहां अकबरनगर के श्रीरामपुर गांव में भाई-बहन का पवित्र रिश्ता तार-तार हो गया। संपत्ति विवाद को लेकर एक भाई ने बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हत्या की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।
मृतका के पिता इंद्रदेव यादव ने बताया कि उनकी बेटी गुंजन देवी के पति की मौत हो चुकी है। जिसके बाद बच्चों के भरण पोषण के लिए 3 बीघा जमीन बेटी के नाम करना चाहते थे लेकिन उनका छोटा बेटा इस फैसले का विरोध कर रहा था। जमीन को लेकर यह विवाद कई दिनों से चल रहा था। आज मामला इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर उनके बेटे 35 वर्षीय दीपक ने अपनी बहन गुंजन देवी की गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।