ब्रेकिंग न्यूज़

BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश

कथावाचक देवकीनन्दन ठाकुर पर लगा छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, मामला दर्ज

03-Mar-2020 11:12 AM

DESK : भागवत कथावाचक देवकीनन्दन ठाकुर और उनके भाई विजय शर्मा सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मथुरा के थाना हाईवे में मामला दर्ज कराया गया है. सभी पर एक दलित के घर में घुसकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने, मारपीट और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है.  

पुलिस मामला दर्ज करने के बाद जांच में जुट गई है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. सभी पर भारतीय दंड संहिता यानी आईपीसी की धारा 354, 323, 452, 504, 506, 147 के साथ ही साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

पत्रकार पुष्पेंद्र कुमार आर्य ने कथावाचक देवकीनन्दन ठाकुर, उनके भाई विजय शर्मा सहित सभी लोगों पर मामला दर्ज कराया है. शिकायत में यह बताया गया है कि इन सभी ने जान से मारने की धमकी भी दी है.