मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
03-Jun-2023 09:16 AM
By First Bihar
BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में एक 16 साल के किशोर की मौत स्विमिंग पूल में डूबने से हो गयी. बताया जा रहा है कि किशोर अपने दोस्तों के साथ स्विमिंग के लिए आया था. सारिक छह दोस्तों संग तैराकी करने स्विमिंग पूल में उतरा था. लेकिन उतरने के 10 मिनट के अंदर ही वह डूब गया. वह तैरना नहीं जानता था.
मृतक की पहचान 10 वीं के छात्र मोहम्मद शारिक के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार नाथनगर के सात दोस्त मिल कर सैंडिस कंपाउंड घूमने गए थे. वही सभी तैरने के लिए स्विमिंग पूल में उतरे. लेकिन थोड़ी देर बाद ही शारिक को डूबा लगने लगा जिसे डूबता देख एक व्यक्ति पूल में कूदा और आनन-फानन में बाहर निकालकर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. जिसके बाद आरोप व्यवस्थापक पर लगे हैं.
मिली जानकारी के अनुसार जिस समय वह स्विमिंग पूल में डूब रहा था, उस समय बाकी के दोस्त उसके पास ही खड़े थे लेकिन कोई भी उसे डूबते हुए नहीं देख पाया. फिर वहां मौजूद एक व्यक्ति की उस पर नजर पड़ी, जिसने उसे कूद कर उसे स्विमिंग पूल से बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि वो व्यक्ति ट्रेनर ही था. वह उसे निकाल कर फौरन शारिक का पेट दबा कर पानी निकालने की कोशिश की. लेकिन उसे होश नहीं आया. जिसके बाद उसे तुरंत JLNMCH हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.