Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ
28-Feb-2021 08:00 PM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR : बिहार में इन दिनों अपराधी बेलगाम हो गए हैं. ताजा मामला भागलपुर जिले का है, जहां बदमाशों ने एक महिला की हत्या कर दी है. घटना के बाद लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर रही है. डीएसपी ने हत्या की गुत्थी जल्द सुलझाने का दावा किया है.
घटना भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र की है, जहां अपराधियों ने गोली मारकर एक महिला की हत्या कर दी. मृतका की पहचान इंदु देवी (50) के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि इंदु देवी अपने घर में अकेले सोई हुई थीं. इस दौरान अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. लोगों ने बताया कि महिला को दो पुत्र और एक पुत्री है. दो दिन पहले बड़ा बेटा गौतम बहू को लेकर ससुराल गया था. छोटा बेटा प्रवेश हैदराबाद में रहकर मजदूरी करता है और बेटी ननिहाल में रहती है.
इस घटना के बाद भागलपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. भागलपुर के डीएसपी नेशार अहमद शाह गांव पहुंचे और लोगों से पूछताछ की है. डीएसपी ने बताया कि अनुसंधान में जो भी आरोपी हैं, पकड़े जाएंगे. उसकी जल्द गिरफ्तारी होगी.
आपको बता दें कि महिला के पति बालेश्वर मंडल की भी सात दिसंबर 2020 में बदमाशों ने घर में सोयी अवस्था में गोली मारकर हत्या कर दी थी. उस समय भी बदमाश कोहरे और अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गये थे. उसके बाद पत्नी के बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.