ब्रेकिंग न्यूज़

RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल

Home / news / UP का बाहुबली विधायक MP में गिरफ्तार, कल कहा था.. ब्राह्मण हूं मेरा...

UP का बाहुबली विधायक MP में गिरफ्तार, कल कहा था.. ब्राह्मण हूं मेरा हो जाएगा एनकाउंटर

14-Aug-2020 12:14 PM

DESK: यूपी के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को पुलिस ने मध्य प्रदेश के मालवा से गिरफ्तार कर लिया है. गुंडा एक्ट के तहत मामला दर्ज होने के बाद फरार चल रहे थे. विधायक के बारे में जब मध्य प्रदेश की पुलिस ने सूचना मिली तो भदोही पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद आज विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया.  

कल एनकाउंटर का जताया था शक

विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद यूपी के बड़े-बड़े माफियाओं को अब एनकाउंडर का डर सताने लगा है. जो बाहुबली विधायक है उनको भी डर सता रहा था. भदोही विधायक विजय मिश्रा ने वीडियो जारी कर कहा था कि यूपी पुलिस कभी भी उनका एनकाउंटर कर सकती है. मुझे ब्राह्मण होने के कारण परेशान किया जा रहा है. 

विधायक पर 64 केस दर्ज

विजय मिश्रा अलग-अलग पार्टी से चार विधायक रह चुके हैं. इनके एरिया में इनकी तूती बोलती है. हत्या, अपहरण, रंगदारी से लेकर कई तरह के मामले इन पर दर्ज है. अब तक विजय मिश्रा पर 64 केस दर्ज हो चुके हैं. सपा के शासन काल में उनकी पूर्वांचल में अपनी हनक थी लेकिन बीजेपी सरकार में इनकी हनक खत्म हो गई है. अब बाहुबली विधायक को एनकाउंटर का डर सता रहा है.  बता दें कि विजय मिश्रा पर प्रशासन ने शिकंजा और कसा है. उन पर एक मकान कब्जा करने और धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया गया है. विधायक के साथ ही उनकी पत्नी एमएलसी रामलली मिश्रा और बेटे विष्णु मिश्रा के खिलाफ भी गोपीगंज कोतवाली में रिपोर्ट लिखी गई है. इससे पहले पिछले ही महीने विधायक के खिलाफ गुंडा एक्ट कार्रवाई हुई थी.