मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
29-Jul-2024 06:13 PM
By First Bihar
KAIMUR: कैमूर जिले की भभुआ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए भभुआ थाना क्षेत्र के सीकरा गांव के पास एक घर से 15 पैकेट गांजा बरामद किया है। वही गांजा तस्करी के आरोप में दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार जब्त गांजे का बाजार कीमत करीब चार लाख रुपए बतायी जा रही है। गांजा तस्करी में दोनों भाई काफी समय से लगे थे। दोनों भाईयों से पुलिस पूछताछ कर रही है। गांजा की खेप अधौरा से टेंपो पर लाद कर भभुआ लाई गई थी। इसे लोकल मार्केट में खपाने की योजना थी। गिरफ्तार आरोपियों में शिवबचन बिंद और गुडडू कुमार शामिल है।
जानकारी देते हुए भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया गुप्त सूचना मिला था कि गांजा का खेप ऑटो से आ रही है। जो अधौरा से भभुआ की तरफ आ रही थी। पुलिस टीम का गठन कर भभुआ थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में जब रेकी किया गया तो उन लोगों द्वारा सिकरा गांव के पास एक घर में गांजा छुपा दिया। जब पुलिस पीछा करते हुए घर में छापामारी किया तो घर में भूसा भरा हुआ था।
उसी के अंदर 15 पैकेट गांजा छुपा कर रखा गया था। बाकी इन लोगों से पूछताछ किया जा रहा है। इस आरोप में दो सगे भाई को गिरफ्तार किया गया है। अनुसंधान में पता चला है कि यह पूर्व से भी गांजा तस्करी में संलिप्त रहे हैं । अभी पता चला है कि यह लोग गांजा बाहर से मंगाते हैं और लोकल में सप्लाई करते हैं । उनके पूरे चैन के सिस्टम को खंगाला जा रहा है। जब्त गांजे की कीमत चार लाख रुपए बतायी जा रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।