वादे से मुकर गये पवन सिंह, गरीब बेटियों की शादी में नहीं पहुंचे पावरस्टार, अंकुश-राजा से किया था यह प्रॉमिस Bihar Haj medical camp: हज यात्रियों के लिए बड़ी राहत: एक ही दिन में होगी मेडिकल जांच और रिपोर्ट, जानिए कब-कहां लगेंगे कैंप BIHAR NEWS : बिहार में प्राइवेट स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या, नेशनल हाईवे जाम कर प्रदर्शन Bihar Vidhan Parishad : 'तो आपका बेटबा भी वोट चोरी से जीता है ...?', विप में अशोक चौधरी और नीरज कुमार ने राबड़ी देवी को दिया करारा जवाब, कहा - जनता ने आपके मुहं पर तमाचा मारा Ias couple: LBSNAA से शुरू हुई मुलाकात, महाकुंभ में गहरी हुई दोस्ती; अब शादी के बंधन में बंधी पटना में पोस्टेड यह महिला IAS Bihar police incident : बिहार में पुलिस और जनता में हिंसक झड़प, थानेदार घायल; बंधक छुड़ाने गई टीम खुद फंसी Bihar Dsp News: ट्रेनी DSP ने कौन सा कांड किया, जिसकी शिकायत पुलिस मुख्यालय तक पहुंची ? सरकार ने प्रशिक्षु डीएसपी को... Bihar Jobs 2026 : बिहार में इस साल आने वाला है 1.50 लाख नई नौकरियां, अलग-अलग विभागों में वैकेंसी भेजी गई; अगले 5 साल में 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य शराबबंदी वाले बिहार में नशा के लिए कीटनाशक का इस्तेमाल: एक साथ 3 दोस्तों की उठी अर्थी, किसी तरह चौथे युवक की बची जान Bihar news : रफ़्तार का कहर ! इंटर की परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मातम का माहौल
28-Oct-2024 10:26 PM
By First Bihar
BETTIAH: भाभी की हत्या के बाद फरार आरोपी देवर ने पुलिस की दबिश से घबराकर थाने में सरेंडर कर दिया। थाने में आते ही कहने पुलिस वालों से कहने लगा कि सर मैंने ही अपनी भाभी का कत्ल किया है। मैं ही भाभी का हत्यारा हूं मुझे गिरफ्तार कर लीजिए। अपनी गुनाह को इस तरह आरोपी देवर ने पुलिस के सामने स्वीकार किया और खुद को थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।
बताया जा रहा है कि मामूली बच्चों के विवाद में देवर ने अपने ही भाभी को धारदार हथियार से मौत की घाट उतारा। पुलिस दबिश के कारण थाने में पहुंच खुद सरेंडर किया। खबर बेतिया से है जहां बच्चों की विवाद में एक देवर ने अपने ही भाभी की धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया है। हालांकि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी देवर मुनीर अहमद मौके से फरार हो गया। वहीं जब पुलिस ने दबिश बनाई तो देवर थाने पहुंच गया और खुद को हत्या करने का कबूल करते हुए सरेंडर कर दिया है।
बताया जाता है कि मुनीर अहमद जेई है। घटना जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र के तूरहापट्टी वार्ड नंबर एक की है। वहीं मृतिका की पहचान सिरसीया थाना क्षेत्र के तुरहापट्टी वार्ड नंबर एक निवासी आलमगीर अंसारी की 60 वर्षीय पत्नी सिलोदा खातून है। बताया जाता है कि मृतिका को छह पुत्री और एक पुत्र है। वहीं पुलिस ने जिस हथियार से सिलोदा की हत्या हुई है । उस हथियार को भी बरामद कर लिया है। मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है ।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
इधर एसपी डॉ शौर्य सुमन ने बताया कि महिला की हत्या फरसा से मारकर की गई है। हत्या के आरोपी मुनीर अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त किए जाने वाले हथियार को भी पुलिस ने जप्त किया है। वहीं एफएसएल की टीम घटना स्थल से साक्ष्य को भी संकलन कर लिया है। पुलिस मामले में अग्रतर कार्रवाई करने में जुटी हुई है। पुलिस हर एक बिंदुओं को खंगालने में जुटी हुई है। साथ ही आरोपी के इतिहास को भी खंगाला जा रहा है।
बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट