बिहार बदलाव यात्रा के तहत गोपालगंज के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रशांत किशोर, पहले दिन चार जनसभाओं को किया संबोधित छपरा और सीवान पहुंचे तेजस्वी यादव ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से हर संभव मदद का किया वादा BIHAR: मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, सेकेंड्री लोडिंग प्वाइंट से होगी आपूर्ति बिहार में MSP पर दलहन-तेलहन खरीद के लिए नई व्यवस्था होगी लागू, बाजार मूल्य की अनिश्चितता से किसानों को मिलेगी राहत Bihar Crime News: बिहार में लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली, घर लौटने के दौरान बदमाशों ने बीच रास्ते में घेरा Bihar News: बिहार के इस जिले में 1000 करोड़ की लागत से सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई की होगी स्थापना, 200 एकड़ में लगेगा उद्योग...500 लोगों को रोजगार Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान
26-Feb-2022 04:12 PM
GOPALGANJ: पति का अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध था। इसकी जानकारी युवक की पत्नी को भी थी। वह अक्सर इस अवैध संबंध का विरोध किया करती थी। युवक अपनी भाभी से इतना प्यार करता था कि उसके बार में कोई कुछ बोले वह बर्दाश्त नहीं कर पाता था। युवक की इस हरकत से उसकी पत्नी काफी परेशान थी। उसने पति को समझाने की भी कोशिश की लेकिन उसकी यह बात उसे नागवार गुजरा। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। फिर शव को टुकड़े-टुकड़े कर छिपा दिया और मौके से फरार हो गया।
भाभी के चक्कर में एक पति द्वारा पत्नी की निर्मम हत्या किए जाने जाने का मामला मीरगंज थानाक्षेत्र के काशी समइल गांव में सामने आया है। आरोपी पति ने ना सिर्फ पत्नी की हत्या की बल्कि धारदार हथियार से उसके टुकड़े-टुकड़े भी कर दिया। पति की इस करतूत से इलाके के लोग भी हैरान हैं।
मृतका की पहचान संजू देवी के तौर पर हुई है जबकि आरोपी पति का नाम विजय गोंड है जो मीरगंज थानाक्षेत्र का रहने वाला है। विजय गोंड का अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध था। दोनों एक दूसरे को चाहते थे और साथ जीने मरने की कसमें भी खा रखी थी। विजय गोंड का अपनी भाभी के साथ रिश्ते की जानकारी उसकी पत्नी संजू देवी जैसे ही हुई।
वह विरोध करने लगी अपने पति को समझाने लगी लेकिन पति अपनी भाभी के प्यार में इतना पागल था कि उसकी बुराई वह बर्दाश्त नहीं करता था। वह उसकी आए दिन पिटाई किया करता था। शायद इस घटना में यही हुआ विजय गोंड की पत्नी अक्सर इस संबंध को नाजायज बताते हुए पति को समझाती थी कि वह ऐसा ना करें।
पति कहती थी कि इससे परिवार की तो बदनामी होगी ही साथ ही समाज के लोग क्या कहेंगे। लेकिन पत्नी की बात उसे नागवार गुजरा उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की हत्या की साजिश रच दी और इसमें वो कामयाब भी रहा।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे मायकेवालों ने उसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पातल भेजा गया है वही आरोपी पति और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मृतका के परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में अब देखना यह होगा कि आखिर कब तक संजू देवी के हत्यारों की गिरफ्तारी हो पाती है।