बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
17-Jan-2021 09:23 PM
By Alok
BETTIAH : नरकटियागंज आरपीएफ की टीम ने अप सत्याग्रह एक्सप्रेस में छापेमारी कर भारी मात्रा में पॉकेट परफ्यूम और इलेक्ट्रॉनिक सामानों की जब्त किया है. जब्त सभी परफ्यूम और इलेक्ट्रॉनिक सामान रक्सौल से दिल्ली भेजे जा रहे थे.
आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेन में नेपाल से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान दिल्ली भेजी जा रही है. सूचना पर सत्याग्रह एक्सप्रेस के नरकटियागंज स्टेशन पर पहुंचते ही छापेमारी की गई. छापेमारी में बुक कराकर भेजे जा रहे पांच बोरों को जब्त किया गया. जांच में चार बोरों में पॉकेट परफ्यूम व एक बोरे में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पाए गए.
सभी सामानों पर इंडिया और नेपाल के मूल्य अंकित हैं.उन्होंने बताया कि जब्त सभी सामानों को कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है. रेल अधिकारियों का कहना था कि अब तस्कर नेपाली सामानों की तस्करी ट्रेन के माध्यम से भी करने लगे हैं.कस्टम विभाग के अधिकारी बीएन पासवान ने बताया कि भारी मात्रा में परफ्यूम व इलेक्ट्रॉनिक सामानों की जब्ती की गई है. जब्त सामानों पर आरआर नंबर 3670 अंकित है. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि सभी सामान तस्करी के उद्देश्य से दिल्ली भेजे जा रहे थे. रक्सौल से दिल्ली सामान भेजने वाले के बारे में जानकारी ली जा रही है. उसके बाद कार्रवाई की जाएगी.