ब्रेकिंग न्यूज़

धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप

मुहर्रम जुलूस के दौरान फिलिस्तीन का झंडा लहराने वाले 3 युवक गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

18-Jul-2024 06:44 PM

By First Bihar

BETTIAH: 17 जुलाई को मुहर्रम के दिन असामाजिक तत्वों ने बेतिया में फिलिस्तीन का झंडा लहराया था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 


दरअसल मामला बेतिया के नरकटियागंज का है। जहां शिकारपुर थाना क्षेत्र में मुहर्रम जुलूस के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा फिलिस्तीन का झंडा लहराने के मामले में शिकारपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया हैं।


मामले में प्रशिक्षु डीसीपी सह थानाध्यक्ष डॉक्टर सपना रानी ने बताया कि फिलिस्तीन का झंडा लहराने का मामला संज्ञान में आया था। इसका वीडियो भी सामने आया था। वीडियो में दिख रहें लोगों को चिन्हित करते हुए छापेमारी की गई और इस दौरान तीन लोगों को धड़ दबोचा गया। उन्होंने बताया कि अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मुहर्रम जुलूस के दौरान फिलिस्तीन का झंडा लहराने वाले अन्य लोगों को भी जल्द दबोचा जाएगा। 

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट