धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
24-Jul-2024 04:59 PM
By First Bihar
BETTIAH: बेतिया के चनपटिया के पुरैना गांव में एक बाघ को देखते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। बाघ को देखते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बाघ देखने के बाद लोगों ने इसकी सूचना चनपटिया थाने को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे चनपटिया थानाध्यक्ष ने वन विभाग को इस बात की सूचना दी।
वही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को पता चला कि बाघ का ही पगमार्ग है। वन विभाग की टीम ने पूरे इलाके को खाली करा दिया है और सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है। वही माइकिंग से सभी लोगों को कहा गया कि सभी लोग अपने-अपने घरों में रहे।
वही वन विभाग की टीम सभी इलाके को जाल लगाकर घेर दिया है और बाघ को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछाया है.बाघ का लोकेशन बनकट पुरैना बताया जा रहा है. जिसे पकड़ने के लिए वन विभाग टीम और जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रही है।
गांव की महिला ललिता देवी ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे खेत के तरफ गए थे.वही देखा कि एक बाघ खड़ा था और महिला वहां से भागते हुए चिल्लाने लगी। वहां 4 से 5 कुते बाघ को देख दौड़ने लगे.और बाघ ने महिला के ऊपर हमला किया लेकिन महिला बाल बाल बच गई ।
वही बाघ ने इसी गाँव में दूसरे जगह एक गाय को अपना शिकार बनाने का प्रयास किया। गाय और बाघ का भाग दौड़ देख एक महिला रामावती देवी ने अपने गाय को देखने गईं तभी वहां महिला का सामना सीधा बाघ से हो गया। महिला ने बताया कि मेरी नजर जैसे ही बाघ के नजर मिली वो चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गये जिसके बाद शोर सुनकर बाघ गन्ने के खेत में भाग गया। गांव में बाघ के घुसने से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। वही वन विभाग की टीम बाघ को पकड़ने के लिए जाल बिछा चुकी है। बाघ को पकड़ने के लिए इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।