2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा..सरकार को पैसे देकर वोट लेने का लगा चस्का BIHAR NEWS: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, 12 दिनों के भीतर चौथा मामला गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान एक दूल्हा ऐसा भी: दहेज में मिले 21 लाख रुपये लौटाए, कहा..विवाह कोई सौदा नहीं बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह
02-Jun-2021 01:53 PM
BETTIAH: योगापट्टी के कुड़िया रमपुरवा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गयी जब 6 साल की बच्ची की लाश गन्ने की खेत से मिली। पहले बच्ची की गला दबाकर दरिंदों ने हत्या कर दी उसके बाद हाथ-पैर तोड़कर लाश को खेत में फेंक दिया। जब ग्रामीण खेत से गुजर रहे थे तभी उनकी नजर बच्ची की लाश पर पड़ी। जिसके बाद इस बात की सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और पूरे मामले की छानबीन शुरू की।
मृतक बच्ची की पहचान कुड़िया रमपुरवा निवासी जहांगीर अंसारी की बेटी नेहा परवीन के रूप में हुई है। जहांगीर अंसारी ने बताया कि मंगलवार की शाम से उनकी बेटी अचानक गायब हो गयी। जिसके बाद पूरे गांव में उसकी खोजबीन की गयी लेकिन उसका पता नहीं चल सका और आज उसकी लाश गन्ने के खेत में फेंका मिला। खेत से लाश मिलने की खबर आग की तरह फैल गयी जिसके बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
परिजनों का कहना है कि बच्ची की हत्या गला दबाकर की गयी है। हत्या के बाद बच्ची के हाथ-पैर को तोड़कर दरिंदों द्वारा शव को खेत में फेंका गया है। फिलहाल पुलिस घटना के हरेक बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हत्यारों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग परिजनों ने की है।