बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
20-May-2024 05:29 PM
By First Bihar
MOTIHARI : मोतिहारी में एक पिता की हैवानियत सामने आई है। शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचे पिता ने पहले तो नाबालिग बेटी के साथ मारपीट की और बाद में उसे फांसी के फंदे से लटका दिया। लड़की की मौत के बाद आरोपी ने बेटी के शव को घर में ही जमीन खोदकर दफना दिया।
मृतका की पहचान सोनी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोनी का पिता शराब पीकर घर पहुंचा और हंगामा करने लगा। जब सोनी ने पिता को ऐसा करने से रोका तो वह हैवान बन गया और अपनी ही बेटी को फांसी के फंदे पर लटका दिया। बाद में शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और उसे ठिकाने लगा दिया।
हत्यारे पिता ने घर के बेड रूम में जमीन खोदकर बेटी के शव को दफन कर दिया। शव जल्द गल जाए इसके लिए बाजार से नमक मंगाकर शव पर डाल दिया और फिर मिट्टी डालकर उसपर चारपाई लगाकर रातभर सोया रहा। सुबह जब नशा उतरा तो पकड़े जाने के डर से आरोपी घर से फरार हो गया।
पूरे गांव में यह बात फैल गई और लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जमीन खोदकर शव को निकाल लिया और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी पिता को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है।