ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar government : विजय कुमार सिन्हा ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी, CO से पूछा ‘आपको दरमाहा कौन देता है’, DCLR को कहा - RO से स्पष्टीकरण लेने को कहा; बोलें- इनकी मंशा सही नहीं लग रहा Bihar Revenue Minister : कान खोलकर सुन लें CO और कर्मचारी, बोले विजय सिन्हा: गड़बड़ी करने वालों की डिसमिस ही नहीं करेंगे बल्कि संपत्ति भी होगी जब्त JEE Main & JEE Advanced Difference: जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड में क्या अंतर है? जानिए... पात्रता, पैटर्न और प्रवेश प्रक्रिया JDU विधायक ने पूरा किया वादा: थावे भवानी को अर्पित किए लाखों रुपए के मुकुट और हार; चोरों ने चुरा लिए थे माता के सभी गहने JDU विधायक ने पूरा किया वादा: थावे भवानी को अर्पित किए लाखों रुपए के मुकुट और हार; चोरों ने चुरा लिए थे माता के सभी गहने Land Dispute : ए ADM....,' CO को कहा - 10 दिन के अंदर जवाब नहीं दिया तो आप तो हटेंगे ही उसके बाद क्या होगा आप समझिए ... Bihar News: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, दिए यह जरूरी निर्देश Bihar News: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, दिए यह जरूरी निर्देश Drishyam 3: अजय देवगन ने वीडियो शेयर कर किया बड़ा ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘दृश्यम 3’ Patna police : पटना पुलिस के थानेदार और IO को नोटिस, कोर्ट ने इस मामले में पुलिस को लगाई फटकार

बेटी के साथ हर दिन हो रही छेड़खानी से परेशान पिता ने मनचले को मार डाला, पुलिस ने किया अरेस्ट

बेटी के साथ हर दिन हो रही छेड़खानी से परेशान पिता ने मनचले को मार डाला, पुलिस ने किया अरेस्ट

23-Nov-2020 07:41 AM

BETTIAH : पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकि नगर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। अपनी बेटी के साथ हर दिन हो रही छेड़खानी से परेशान आकर एक पिता ने मनचले युवक की हत्या कर दी है। घटना के बारे में मिली पूरी जानकारी के मुताबिक वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में मनचले की छेड़खानी से एक युवती परेशान थी। उसने बार-बार इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दी। परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत भी की लेकिन किसी ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया आखिरकार मनचले की हरकत से परेशान पिता ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। 


हैरत की बात यह है कि मनचले की हत्या करने के बाद युवती के पिता ने खुद इसकी जानकारी पुलिस को दी। हत्या के आरोपी पिता ने वाल्मीकिनगर थाना अध्यक्ष अर्जुन कुमार को फोन कर बताया कि उसने किन हालातों में मनचले की हत्या की है। उधर बगहा के एसडीपीओ कैलाश प्रसाद के मुताबिक मारे गए युवक के पिता की शिकायत पर लड़की के परिवार के 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में नामजद लड़की के पिता और भाई को गिरफ्तार किया गया है। 


मृतक के पिता का आरोप है कि 26 साल के उसके बेटे की हत्या तब की गई जब वह अपने घर पर था। लड़की के परिवार के लोग उसके घर पहुंचे और अपने साथ बुलाकर ले गए उनकी तरफ से यह कहा गया कि विवाद का सुलह करा दिया जाएगा लेकिन 2 घंटे बाद यह खबर आई कि लड़की वालों ने उसे घर में कैद करके रखा है। आखिरकार युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस जब छानबीन के लिए पहुंची तो उसे इस बात की जानकारी मिली की युवक पिछले 5 साल से लड़की और उसके पूरे परिवार को परेशान कर रहा था। उसके ऊपर केस दर्ज कराया गया था लेकिन इसके बावजूद मनचले युवक की हरकतें कम नहीं हुई।