Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण
24-May-2024 05:45 PM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव में अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए तमाम दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पांच साल तक जिन जन प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की तरफ झांकना भी मुनासिब नहीं समझा, वह चुनाव जीतने के लिए हाथ जोड़कर लोकसभा क्षेत्र की धूल फांक रहे हैं। इस दौरान उन्हें जनता के तीखे सवालों का भी सामना करना पड़ रहा है।
दरअसल, पटना की दो लोकसभा सीटों पर आखिरी चरण में यानी 1 जून को वोटिंग होने वाली है। ऐसे में तमाम दलों के प्रत्याशी और स्टार प्रचारक क्षेत्र में पूरी तरह से एक्टिव हो गए हैं और मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने की कोशिश कर रहे हैं। पटना के पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से आरजेडी ने इस बार भी लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती को अपना उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में लालू फैमिली ने मीसा को जिताने के लिए पूरा जोर लगा दिया है।
मीसा भारती की मां और पूर्व सीएम राबड़ी देवी शुक्रवार को अपनी बेटी के लिए वोट मांगने फुलवारी शरीफ पहुंची थी। जहां उन्होंने लोगों से महागठबंधन के पक्ष में वोट करने की अपील की। हालांकि इस दौरान तब एक अजीबोगरीब स्थिति बन गई जब क्षेत्र की जनता ने राबड़ी देवी से सवाल पूछने शुरू कर दिए। लोगों का सवाल सुनकर राबड़ी देवी थोड़ी देर के लिए असहज नजर आईं।
चुनाव प्रचार के दौरान पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र के महुली में राबड़ी देवी को आमलोगों के सवालों का सामना करना पड़ा। लोगों ने पूछा कि पांच साल में एक बार भी मीसा भारती ने क्षेत्र की जनता का हाल नहीं जाना। वह पांच साल में एक बार भी क्षेत्र में घूमने नहीं आई। क्या जीतने के बाद यहां आएंगी? इस सवाल पर राबड़ी देवी ने कहा कि क्यों नहीं आएंगी? जरूर आएंगी। इसके बाद वह आगे बढ़ गईं।