मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
04-May-2023 05:33 PM
By First Bihar
PATNA: उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव आज शाम पटना पहुंची। बिटिया के जन्म के बाद गुरुवार को पहली बार कात्यायनी के साथ उनकी मां राजश्री यादव दिल्ली से पटना आई हैं। राबड़ी देवी भी पोती और बहू के साथ पटना पहुंची हैं।
तेजस्वी यादव उन्हें रिसिव करने के लिए एयरपोर्ट गये थे। तेजस्वी यादव ने बिटिया को गले से लगा लिया और कुछ देर कात्यायनी को दुलारा फिर 10 सर्कुलर स्थित राबड़ी आवास के लिए रवाना हो गये। उधर राबड़ी आवास पर कात्यायनी के स्वागत में लोग खड़े थे। बता दें कि तेजस्वी यादव की बिटिया कात्यायनी का जन्म दिल्ली में 27 मार्च को हुआ था। जन्म के बाद कात्यायनी पहली बार दादा-दादी के घर आईं है।
कात्यायनी के पटना आने पर परिवार में खुशी का माहौल है। जब कात्यायनी राबड़ी आवास पहुंची तो सबसे पहले दादा लालू प्रसाद यादव ने उसे गोद में खिलाया। अपनी पोती को देखकर लालू प्रसाद काफी खुश हुए। कात्यायनी को उन्होंने अपने सीने से लगा लिया। बता दें लालू प्रसाद यादव ने ही अपनी पोती का नाम कात्यायनी रखा था चैत नवरात्रि में जन्म के बाद दादा ने उसका नाम कात्यायनी रखा।