Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
25-Feb-2024 11:06 AM
By First Bihar
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी धर्मपत्नी स्व. मंजू कुमारी सिन्हा की जयंती पर के अवसर पर मंजू कुमारी सिन्हा स्मृति पार्क कंकड़बाग जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मुख्यमंत्री अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा, हरनौत स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका पहुंच कर अपनी धर्मपत्नी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने अपनी माता स्व. परमेश्वरी देवी एवं पिता कविराज स्व. रामलखन सिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सीएम नीतीश के साथ उनके बेटे निशांत भी स्मृति पार्क पहुंचे और अपनी मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। सीएम नीतीश एवं उनके निशांत के साथ ही कई अन्य गणमान्य ने भी स्व. मंजू सिन्हा को श्रद्धांजलि दी। उसके साथ ही सीएम नीतीश कुमार कंकड़बाग के पीसी कालोनी स्थित ससुराल का भी दौरा किया।
बताते चलें कि, स्व मंजू सिन्हा का जन्म 25 फरवरी 1952 को हुआ था जबकि 14 मई 2007 को उनका निधन हुआ था। नीतीश कुमार कि पत्नी पेशे से शिक्षिका थी। पति के नेता होने के बावजूद भी उन्होंने किसी प्रकार की कोई सरकारी व्यवस्था का लाभ नहीं उठाया। नीतीश कुमार बिहार के 9 बार सीएम पद की शपथ ले चुके है।