अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
11-May-2022 10:07 AM
SASARAM: हर मां अपने बेटे के लिए जान तक देने को तैयार रहती है। लेकिन, बिहार के सासाराम से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक बेटा अपनी ही मां के जान की दुश्मन बन गया और उसे मौत के घाट उतार दी। घटना नोखा थाना क्षेत्र के हसनाडीह गांव की है, जहां मंगलवार की रात करीब 11-12 बजे 20 साल के प्रिंस ने अपनी मां की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी।
मृतक महिला की पहचान 40 साल की लाखों देवी राधा साह की पत्नी के रूप में की गई है। इनका पूरा परिवार बिशोपुर थाना बडहरी का रहने वाला है, जो फिलहाल हसनाडीह गांव में रहता था। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी बेटे प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया।
घटना को लेकर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। हालांकि इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है कि बेटे ने अपने की मां की हत्या क्यों कर दी। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।