ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
14-May-2024 09:20 PM
By RANJAN
ROHTAS: लोकसभा चुनाव से जुड़ी रोहतास से बड़ी खबर आ रही है। भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता और पावर स्टार के नाम से विख्यात पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी ने भी काराकाट लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पवन सिंह काराकाट से पहले ही निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भर चुके हैं। अब उनकी माता जी इसी सीट से चुनाव लड़ने जा रही है। आज उनके नॉमिनेशन के बाद राजनीतिक गलियारें में इसी बात की चर्चा हो रही है। अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या बेटे के खिलाफ पवन सिंह की मां चुनाव लड़ेंगी।
बता दें की 9 मई को भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने काराकाट लोकसभा सीट के लिए निर्दलीय के रूप में नामांकन किया था। लेकिन आज नामांकन के आखिरी दिन पवन सिंह की माता प्रतिमा देवी ने भी अपना नामांकन काराकाट से ही दाखिल कर दिया है। सासाराम के समाहरणालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस दौरान काफी गुपचुप तरीके से पवन सिंह की मां समाहरणालय पहुंची थी। अपने समर्थकों एवं प्रस्तावकों के साथ नामांकन करके चुपचाप निकल गई। बता दें कि पहले से ही पवन सिंह ने सासाराम के समाहरणालय में काराकाट से नामांकन कर चुके हैं। अब उनकी मां भी इसी सीट से नामांकन की हैं। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।
