हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा
28-May-2020 03:34 PM
DESK : कोरोना पॉजिटिव युवक की मौते के बाद यूपी के संत कबीरनगर जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की पोल खोलकर रख दी है.
बताया जाता है कि महुली थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव का एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला था, जिसके बाद उसे बस्ती के कैली अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हुआ यूं कि युवक के पिता को फोन आया कि आपके बेटे की मौत हो गई है और कुछ देर बाद ही बेटे का सील पैक शव पिता के सामने पहुंचा. कोरोना के प्रोटोकॉल के तहत पिता अपने एक और बेटे के साथ शव को लेकर अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचा लेकिन शव को देखते ही उसे कुछ शक हुआ. इसके बाद पिता ने पुलिस को कहा कि यह शव उसके बेटे का नहीं लग रहा है.मृतक का चेहरा उसे दिखाया जाए. शव जलाने से पहले जैसे ही पिता ने मृतक बेटे का चेहरा देखा तो पिता और पुलिस के होश उड़ गए. क्योंकि मृतक उनका बेटा नहीं था, बल्कि वह दूसरे कोरोना मरीज का शव था. उधर घर में बेटे की मौत की ख़बर सुनते ही परिवार में कोहराम मचा था. जिसके बाद आनन-फानन में शव को फिर वहां से ले जाया गया.
बताया जाता है कि धर्मसिंहवां थाना इलाके का रहने वाला एक युवक कुछ दिन पहले ही मुंबई से बस्ती में आया था, और उसकी तबीयत खराब हो गई. जिसके बाद उसे भी बस्ती के कैली अस्पताल में इलाज चल रहा था और उसकी रिपोर्ट भी पॉज़िटिव आई थी. इस युवक की ही इलाज के दौरान मौत हुई थी. पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे युवक के परिजनों को मौत की सूचना दे दी. पता चलने पर मृतक के घर सूचना दी गई और फिर डेड बॉडी को ले जाया गया. इस बारे में स्वास्थ्य महकमे का कहना है कि कंफ्यूजन हो गई थी, इसकी जांच की जा रही है. दोषी पाए जाने वाले पर कार्रवाई की जाएगी.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...