बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: विधायकों का विधानसभा पहुंचना शुरू, 5 सीटों के लिए आज होगी वोटिंग, BJP सहित सभी पार्टियों की नजरें टिकीं BIHAR NEWS : 24 घंटे में काम पर लौटे वरना.., सभी CO-RO और राजस्व कर्मचारी को विजय सिन्हा का अल्टीमेटम,कहा - बंद करें दबाव की राजनीति Bihar politics : नीतीश कुमार की रणनीति, विधायकों की चाल और पांच राज्यसभा सीटों का खेल! आज उठेगा सभी रहस्य से पर्दा; प्रतिनिधि को दिखाना होगा वोट BIHAR NEWS : 'एक कुशवाहा का पुराना साथी तो दूसरा JDU से आया ...', अभी भी दो कांग्रेस विधायक ट्रेसलेस; अब तेजस्वी कैसे करेंगे किला फतह ? कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
01-Jan-2022 09:45 PM
PATNA: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की धर्मपत्नी राबड़ी देवी का आज जन्मदिन है। राबड़ी देवी आज 66 साल की हो गई हैं। इस मौके पर उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव और उनकी बहू राजश्री के साथ केक काटकर राबड़ी ने अपना जन्मदिन मनाया। घर पर ही बर्थडे को सेलिब्रेट किया गया। छोटी बहू राजश्री के साथ राबड़ी देवी ने केक काटा। इस मौके पर तेजस्वी यादव और परिवार के कई लोग भी मौजूद थे।
इससे पहले राबड़ी देवी ने अपने बेटे और बहू के साथ जरूरतमंदों के बीच कंबल भी वितरण किया। नव वर्ष के पहले दिन राबड़ी आवास पर लोग बधाई और शुभकामना देने पहुंचे थे। राबड़ी आवास पर आरजेडी नेता और कार्यकर्ता भारी संख्या में पहुंचे थे सभी ने राबड़ी देवी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी साथ ही नववर्ष के आगमन पर भी बधाईयां दी। अपने जन्मदिन के मौके पर राबड़ी देवी ने गरीबों और जरूरतमंदों के बीच कंबल का भी वितरण किया। इस मौके पर उनकी बहू राजश्री और बेटे तेजस्वी यादव भी मौजूद थे।
नए साल के मौके पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव तो पटना आवास पर नजर नहीं आए लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनकी धर्मपत्नी राजश्री जरूर लोगों का अभिवादन करने के लिए मौजूद रहे. राबड़ी देवी के साथ तेजस्वी और राजश्री 10 सर्कुलर स्थित आवास पर लोगों से शुभकामना लेते नजर आए.
राबड़ी आवास पर नववर्ष के मौके पर आज भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। तेजस्वी यादव, राजश्री और राबड़ी देवी से मिलने पहुंचे समर्थकों ने मिलकर नए साल की शुभकामनाएं दी। आज पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का जन्मदिन भी है। इस मौके पर नव वर्ष की बधाई के साथ-साथ लोगों ने राबड़ी पर बुके देकर जन्मदिन की शुभकामना दी। वही राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और राजश्री ने बिहार के कई क्षेत्रों से आए लोगों को बधाई और शुभकामनाए दी। वही राबड़ी आवास पर पहुंचे गरीबों के बीच कंबल का भी वितरण किया गया। राबड़ी देवी और उनकी बहू राजश्री ने अपने हाथों से जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया।
नववर्ष के मौके पर राजश्री और तेजस्वी यादव ने एक साथ प्रदेशवासियों को शुभकामना दी। राजश्री ने कहा कि बिहार आना बहुत अच्छा लग रहा है। बिहार के लोगों का प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। इस बात की पूरी खुशी है कि नया साल वे अपने परिवार के साथ मना रही हैं। आज अलग-अलग जगहों से लोग मिलने और आशीर्वाद देने पहुंच रहे हैं। आज पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का जन्मदिन भी है। इस मौके पर राबड़ी देवी को बुके देकर लोगों ने जन्मदिन की बधाईयां भी दी साथ ही नववर्ष की शुभकानाएं दी।
गौरतलब है कि बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का जन्म आज के दिन बिहार के गोपालगंज जिले में 1959 में हुआ था। राबड़ी देवी को बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री होने का श्रेय प्राप्त है। वो तीन बार बिहार की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। 8 साल तक राबड़ी देवी ने बिहार में मुख्यमंत्री रहीं। पहली बार सीएम बनने पर कार्यकाल 25 जुलाई 1997 से 11 फरवरी 1999 तक था वही दूसरी बार सीएम बनने पर उनका कार्यकाल 9 मार्च 1999 से 2 मार्च 2000 और तीसरी बार का कार्यकाल 11 मार्च 2000 से 6 मार्च 2005 तक रहा।
राबड़ी देवी की लालू प्रसाद यादव से शादी 1973 में हुई थी। राबड़ी देवी की 7 बेटियां हैं और दो बेटे हैं। 2005 में राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से उन्होंने चुनाव जीता था। 2010 में उन्होंने राघोपुर और सोनपुर विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ा था लेकिन दोनों जगह से चुनाव हार गईं थी। राबड़ी देवी अभी बिहार विधान परिषद की सदस्य हैं। आज पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का जन्मदिन है। इस मौके पर राबड़ी देवी को बुके देकर लोगों ने जन्मदिन की बधाईयां दी साथ ही नववर्ष की शुभकानाएं भी दी।