Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले
24-May-2020 02:54 PM
RANCHI: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है. कांग्रेस के बेरमो विधायक राजेंद्र सिंह का निधन हो गया है. वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. जिसके बाद इसको दिल्ली में भर्ती कराया गया था. राजेंद्र सिंह के निधन के बाद राहुल गांधी ने शोक जताया है. राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि ''झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह जी के निधन की खबर सुनकर दुःख हुआ. दुःख की इस घड़ी में मेरी शोक संवेदनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ है.''
2 मई को एयर एंबुलेंस से भेजा गया था दिल्ली
2 मई को राजेंद्र सिंह की तबीयत खराब होने के बाद उनको रांची के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो रांची से उनको एयर एंबुलेंस से ले जाकर दिल्ली के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा था. 22 दिनों के बाद उनका निधन हो गया है.
कई बार रह चुके थे मंत्री
कांग्रेस के सीनियर नेता राजेंद्र सिंह संयुक्त बिहार और झारखंड सरकार में मंत्री भी रह चुके थे. इसके अलावे वह कोयलांचल के बड़े मजदूर नेता भी थे. इनके निधन के बाद झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन समेत कई नेताओं ने शोक जताया है. हेमंत सोरेन ने कहा कि ''बेरमो से विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह जी के निधन की खबर सुनकर मन आहत है. आज झारखंड ने एक कर्मठ नेता और सच्चा सेवक खो दिया. परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान करें.''