तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
12-Mar-2021 01:57 PM
PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. बंगाल चुनाव के रण में सीएम नीतीश को करारा झटका लगा है. दरअसल उनकी पार्टी के चार में से तीन उम्मीदवारों का नामांकन रद्द हो गया है. जिसके कारण पहले चरण के मतदान को लेकर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट गया है.
बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी है. जनता दल यूनाइटेड को बंगाल चुनाव में शुरुआती दौर में ही बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है. पहले चरण में जदयू के चार उम्मीदवारों ने नामांकन किया था, जिसमें से तीन कैंडिडेट्स का नॉमिनेशन कैंसल हो गया है. बताया जा रहा है कि बंगाल के मिदनापुर और बांकुरा क्षेत्र में पार्टी ने चार उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था.
गौरतलब हो कि बंगाल में पहले चरण में 30 सीटों पर चुनाव होने वाला है, जिसमें बंगाल के पुरुलिया, पश्चिमी मिदनापुर , बांकुरा पार्टर, पूर्वी मिदनापुर और झारग्राम का इलाका शामिल है. जेडीयू ने मिदनापुर और बांकुरा इलाकों अपने उम्मीदवारों को खड़ा किया था. आपको बता दें कि इस बात की चर्चा है कि तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक जेडीयू में शामिल होने वाला है.
जेडीयू के पश्चिम बंगाल प्रभारी गुलाम रसूल बलियावी ने बताया कि नलहाटी विधानसभा क्षेत्र के तृणमूल विधायक मोइनउद्दीन शम्स जेडीयू में शामिल होने जा रहे हैं. मोइनउद्दीन शम्स ने इस चुनाव में जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ने का मन बनाया है. वे काफी समय से जेडीयू के संपर्क में थे.